पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 4,892 हुए,चीन भेज रहा है अतिरिक्त चिकित्सा सहायता

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

इस्लामाबाद,11 अप्रैल पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ कर 4,892 हो गए हैं। ऐसे में चीन महामारी से निजात पाने के लिए अपने मित्र देश को और चिकित्सा सहायता भेज रहा है। देश में अब तक संक्रमण से 71 लोगों की मौत हो चुकी है।

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने अपनी बेवसाइट में जानकारी दी कि पिछले 24 घंटे में संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है।

शनिवार को कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 4,892 हो गई जिनमें संक्रमण के 294 नए मामले शामिल हैं। अब तक 71 लोगों की मौत हो चुकी है। पचास लोगों की हालत नाजुक है वहीं 762 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

आंकडों के अनुसार पंजाब में 2,336 ,सिंध में 1,318 ,खैबर-पख्तुनख्वा में 656 ,बलोचिस्तान में 220 ,गिलगित-बाल्टिस्तान में 215 ,इस्लामाबाद में 215 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में संक्रमण के 34 मामले हैं।

इस बीच चीन पाकिस्तान की सहायता के लिए और चिकित्सा सामग्री भेज रहा है।

चीन में पाकिस्तान की राजदूत नगमाना हाशमी ने बताया कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) का विशेष विमान चीन से चिकित्सा से जुड़े सामान ले कर आ रहा है। दो दिन में यह दूसरा विमान है जो यहां चिकित्सा सहायता ले कर आ रहा है।

हाशमी ने ट्वीट किया,‘‘पीआईए का विशेष विमान 50 वेंटिलेटर, पीपीई और अन्य उपकरण ले कर चेंग्दू से इस्लामाबाद के लिए आज रवाना हो गया।’’

विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने शनिवार को अधिकारियों के साथ एक बैठक करके अन्य देशों में फंसे अपने 40,000 नागरिकों को वापस लाने के तरीकों पर विचार विमर्श किया।

प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लोगों से अधिकारिक दिशानिर्देशों का पालन करने की अपील की है।

भााषा

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास