देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 4,851 नए मामले आए, पांच मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 4,851 नए मामले सामने आए।

भुवनेश्वर, 21 अप्रैल ओडिशा में बुधवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 4,851 नए मामले सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी ने बताया कि एक अप्रैल से अबतक संक्रमण के दैनिक मामलों में 10 गुना तक वृद्धि हुई है।

राज्य में एक अप्रैल को कोरोना वायरस से संक्रमण के 461 नए मामले आए थे।

इसके साथ राज्य में बुधवार तक 3,82,315 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है जिनमें से 1,958 लोगों की मौत हुई है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य के सभी जिलों में संक्रमण के मामले आए हैं जबकि 2,814 नए मामले पृथक-वास केंद्रों और मरीजों के संपर्क में आए लोगों के हैं।

उन्होंने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे अधिक 703 नए मामले आए हैं जबकि सुंदरगढ़ और नौपाड़ा में क्रमश: 516 और 486 मामले आए हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि जिन पांच लोगों की मौत गत 24 घंटे में हुई है उनमें नौपाड़ा के दो और कटक-मयूरभंज-सुंदगढ़ का एक-एक मरीज शामिल है।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में 30,927 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि 3,49,377 मरीज ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\