देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 482 नए मरीज सामने आए, 12 और संक्रमितों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में बुधवार को 482 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 12 और मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 25 नवंबर उत्तराखंड में बुधवार को 482 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि 12 और मरीजों ने महामारी से दम तोड़ दिया ।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 482 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 72,642 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Cyclone Nivar Updates: भारत में रात 2 बजे के बाद दस्तक देगा खतरनाक तूफान ‘निवार’, तमिलनाडु-पुडुचेरी में अलर्ट पर NDRF.

बुलेटिन के मुताबिक ताजा मामलों में सर्वाधिक 157 संक्रमित देहरादून जिले में मिले जबकि नैनीताल में 59, हरिद्वार में 50, पौड़ी में 47 और पिथौरागढ़ में 44 नए मरीज सामने आए।

विभाग ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 12 और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 1,185 मरीज इस महामारी में अपनी जान गंवा चुके हैं।

यह भी पढ़े | Maharashtra Coronavirus Update: दिल्ली के बाद महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे में 6159 नए केस, 65 की मौत.

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में बुधवार को 444 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 66,147 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4,658 है।

बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश से 652 संक्रमितों ने अबतक पलायन किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\