तेलंगाना से झारखंड आये 478 प्रवासी मजदूर गढ़वा पहुंचे, 40 मजदूर रामगढ़ पहुंचे

उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला ने बताया कि तेलंगाना से एक विशेष ट्रेन से कल देर रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर झारखंड पहुंचे 1,250 मजदूरों के साथ गढ़वा के 478 प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को सुबह-सुबह गढ़वा जिला स्थित रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम (प्रांगण) में लाया गया। सभी लोगो का यहां स्वागत किया गया एवम भोजन कराया गया।

जमात

गढ़वा, दो मई कोरोना वायरस महामारी के कारण देश में घोषित लॉकडाउन के बीच तेलंगाना में फंसे 478 मजदूर शनिवार की सुबह गढ़वा पहुंच गए।

उपायुक्त गढ़वा हर्ष मंगला ने बताया कि तेलंगाना से एक विशेष ट्रेन से कल देर रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर झारखंड पहुंचे 1,250 मजदूरों के साथ गढ़वा के 478 प्रवासी मजदूरों एवं अन्य लोगों को सुबह-सुबह गढ़वा जिला स्थित रामासाहू उच्च विद्यालय के स्टेडियम (प्रांगण) में लाया गया। सभी लोगो का यहां स्वागत किया गया एवम भोजन कराया गया।

सभी लोगों की स्वास्थ्य की जांच कराई गई एवं इन्हें घर में ही पृथकवास में रहने की मुहर लगाकर घरों को भेज दिया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व सभी लोगों को गढ़वा लाने के लिए कुल 18 बसों का प्रबंध किया गया था। प्रत्येक बस में 24-25 लोगों को बैठाकर रात करीब एक बजे रांची से गढ़वा के लिए रवाना किया गया था।

मंगला ने बताया कि बस में सेनेटाइजर, मास्क, पानी एवम नश्ते की व्यवस्था की गई। सभी 478 प्रवासी शनिवार सुबह लगभग 7.30 बजे सकुशल गढ़वा लाये गए। अनुमंडल पदाधिकारी गढ़वा प्रदीप कुमार ने बताया कि सभी श्रमिक मजदूरों को 10 किलो चावल, दाल, आलू आदि देकर अपने-अपने प्रखंडों के लिए छोटे वाहन से रवाना कर दिया गया।

इसी प्रकार रामगढ़ से मिली सूचना के अनुसार तेलंगाना से रांची पहुंचे श्रमिकों में से रामगढ़के चालीस प्रवासी श्रमिक शुक्रवार की देर रात रामगढ़ पहुंच गये जहां उन्हें देर रात रामगढ़ क्षेत्र अंतर्गत रामशोभा बीएड कॉलेज में बनाए गए जांच केंद्र लाया गया।

जांच केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मानस कुमार सिन्हा एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ चंदन कुमार की टीम ने सभी प्रवासी मजदूरों की जांच की जिसके बाद सभी प्रवासी मजदूरों के लिए जिला प्रशासन द्वारा रात्रि विश्राम की व्यवस्था की गई। अधिकारियों ने बताया कि शनिवार की सुबह जिला प्रशासन, रामगढ़ द्वारा 10 किलोग्राम चावल, एक लीटर तेल, एक किलोग्राम नमक मास्क, सेनेटाइजर उपलब्ध कराकर सभी श्रमिकों को उनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया।

, इन्दु

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\