विदेश की खबरें | नेपाल में कोरोना वायरस के 473 नये मामले, संक्रमितों की संख्या 14,500 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नये मामले सामने आने के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 14,519 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पितवार को इसकी जानकारी दी ।

काठमांडू, दो जुलाई नेपाल में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 473 नये मामले सामने आने के साथ ही देश में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 14,519 हो गयी है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पितवार को इसकी जानकारी दी ।

स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता जगेश्वर गौतम ने बताया कि पिछले 24 घंटे में संक्रमित पाए गए लोगों में से 364 पुरूष हैं जबकि 109 महिलायें हैं ।

यह भी पढ़े | भारत के खिलाफ आक्रामक रवैया चीन की कम्युनिस्ट पार्टी का असली चेहरा: व्हाइट हाउस.

उन्होंने बताया कि देश में कोविड—19 से अब तक 29 लोगों की मौत हो चुकी है ।

गौतम ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 664 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी दी गयी है, और अबतक देश में 5320 कोविड-19 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं ।

यह भी पढ़े | हांगकांग के बाहर भी 'लागू' चीन का नया कानून.

संक्रमण का पता लगाने के लिये स्वास्थ्य अधिकारियों ने बृहस्पतिवार तक 2,37,764 लोगों की पीसीआर जांच कराई है।

मंत्रालय ने बताया कि कोविड-19 के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत होने के साथ ही देश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़ कर 31 हो गयी है।

प्रवक्ता के अनुसार, म्यागदी के रहने वाले 49 दिन के एक बच्चे की मौत बुधवार को हो गयी। काठमांडू के महाराजगंज स्थित त्रिभुवन विश्वविद्यालय अध्यापन अस्पताल में बच्चे का इलाज चल रहा था ।

गौतम ने बताया, 'बच्चे को 23 जून को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां गहन चिकित्सा इकाई में उसका इलाज चल रहा था। उसे गुर्दा और नाक से संबंधी समस्या थी।'

मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटे में काठमांडू घाटी में कोरोना वायरस संक्रमण के 32 मरीज सामने आये हैं ।

मंत्रालय के अनुसार नेपाल के सभी 77 जिले कोरोना वायरस संक्रमण से प्रभावित हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\