देश की खबरें | उत्तराखंड में कोविड-19 के 466 नए मरीज सामने आए, नौ और की जान गई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तराखंड में रविवार को 466 नए मरीजों में कोविड-19 बीमारी की पुष्टि हुई जबकि नौ अन्य मरीजों ने कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 22 नवंबर उत्तराखंड में रविवार को 466 नए मरीजों में कोविड-19 बीमारी की पुष्टि हुई जबकि नौ अन्य मरीजों ने कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया ।

यहां प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, 466 नए मरीजों के मिलने के साथ ही प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 71,256 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैसला, सोनभद्र और मिर्जापुर में इको-टूरिज्म को देंगे बढ़ावा.

बुलेटिन के मुताबिक ताजा मामलों में से सर्वाधिक 181 संक्रमित देहरादून जिले में मिले जबकि पौड़ी गढ़वाल में 65, हरिद्वार में 53 और नैनीताल में 40 मरीज सामने आए।

बुलेटिन के मुताबिक रविवार को प्रदेश में नौ और कोविड-19 मरीजों ने दम तोड़ दिया जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 1,155 लोगों की जान इस महामारी में जा चुकी है।

यह भी पढ़े | अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखा गया, बेंगलुरु बॉरिंग और लेडी कर्जन मेडिकल कॉलेज अनुसंधान संस्थान का नाम.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि प्रदेश में रविवार को 251 और मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो गए जिन्हें मिलाकर अब तक कुल 65,102 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 4368 है।

प्रदेश में सामने आए कोविड-19 के 631 मरीज दूसरे स्थानों पर पलायन कर चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\