देश की खबरें | केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,644 नए मामले, 18 और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,644 नए मामले सामने आए तथा 18 और मरीजों की मौत हो गई।
तिरुवनंतपुरम, 19 सितंबर केरल में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,644 नए मामले सामने आए तथा 18 और मरीजों की मौत हो गई।
इसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 1,31,025 हो गए और मृतकों की संख्या 519 पर पहुंच गई।
यह भी पढ़े | केरल में COVID-19 के 4,644 नए केस, 18 की मौत: 19 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
राज्य में आज कोविड-19 के 2,862 मरीज ठीक हो गए और वर्तमान में 37,487 मरीजों का इलाज चल रहा है।
मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने संवाददाताओं से कहा कि अब तक कोविड-19 के 92,951 मरीज ठीक हो चुके हैं।
यह भी पढ़े | Agriculture Reform Bills: कृषि विधेयक बिल के विरोध में 27 सितंबर को जन अधिकार पार्टी ने बुलाया ‘बिहार बंद’.
उन्होंने कहा कि आज सामने आए संक्रमण के मामलों में से विदेश से आने वाले 36 व्यक्ति शामिल हैं।
इसके अलावा 229 व्यक्ति अन्य राज्यों से आए थे और 3781 लोग संक्रमितों के संपर्क में आने से संक्रमण के शिकार हुए।
उन्होंने कहा कि 498 अन्य व्यक्ति संक्रमित कैसे हुए यह पता नहीं चल पाया है।
विजयन ने कहा कि पिछले चौबीस घंटे में 47,452 नमूनों की जांच की गई और अब तक कुल 23,84,611 नमूनों को जांच के लिए भेजा जा चुका है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)