देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 462 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 462 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,64,214 तक पहुंच गयी।

भोपाल, छह मार्च मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 462 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 2,64,214 तक पहुंच गयी।

पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में और दो लोगों की मौत हुई है। प्रदेश में अब तक इस बीमारी से मरने वालों की संख्या 3,868 हो गयी है।

मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के 173 नये मामले इंदौर में आये, जबकि भोपाल में 104 नये मामले आये।

उन्होंने प्रदेश में कुल 2,64,214 संक्रमितों में से अब तक 2,56,819 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 3,527 मरीज़ों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 395 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Toss Winner Prediction: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त