देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 4,553 नए मामले आए, 15 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,553 नए मामले सामने आए, जबकि महामारी से और 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

बेंगलुरु, चार अप्रैल कर्नाटक में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,553 नए मामले सामने आए, जबकि महामारी से और 15 लोगों की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

विभाग के मुताबिक नए मामलों के साथ राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 10,15,155 हो गए और कुल मृतक संख्या 12,625 हो गई।

विभाग के एक बुलेटिन के अनुसार, आज 2,060 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई, जबकि अब तक कुल 9,63,419 लोग ठीक हो चुके हैं।

विभाग ने कहा कि 39,092 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें 331 आईसीयू में भर्ती हैं।

बेंगलुरु शहरी जिले में संक्रमण के 2,787 नए मामले सामने आए और आठ मौतें हुईं। शहर में अब संक्रमण के कुल मामले 4,47,031 हो गए हैं और मृतकों की कुल संख्या 4,649 हो गई है, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28,098 है।

मैसूरु में आज 260 मामले सामने आए, जबकि कलबुर्गी में 170, बेंगलुरु ग्रामीण में 155, बीदर में 147, तुमकुरु में 107, हासन में 104 और धारवाड़ में 100 नए मामले सामने आए।

राज्य में रविवार को 1,18,933 जांच की गईं, जबकि अब तक कुल 2.19 करोड़ जांच हो चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी