देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,537 नये मामले, 93 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,537 मामले सामने आये, जो एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, राज्य में और 93 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 1,240 पहुंच गई। स्वाथ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह कहा गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 18 जुलाई कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 4,537 मामले सामने आये, जो एक दिन की अब तक की सर्वाधिक संख्या है। वहीं, राज्य में और 93 लोगों की मौत होने के साथ इस महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़ कर 1,240 पहुंच गई। स्वाथ्य विभाग के एक बुलेटिन में यह कहा गया है।

इस बीच, मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने कुछ निजी मेडिकल कालेज अस्पतालों के प्रति सख्ती दिखाते हुए उन्हें निर्देश दिया है कि वे अपने वादे के अनुरूप 50 प्रतिशत बिस्तर कोविड-19 मरीजों को मुहैया करें।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, 8,348 नए मरीज पाए जाने के साथ राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3 लाख के पार पहुंची.

राज्य स्वास्थ्य विभाग के ताजा बुलेटिन के मुताबिक, 4,537 नये मामलों में 2,125 मामले बेंगलुरु शहरी क्षेत्र से हैं। वहीं, 509 मामले दक्षिण कन्नड़ में, 186 धारवाड़ में,176 विजयपुरा में, 155 बेल्लारी में सामने आये हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री ने निजी मेडिकल कालेज अस्पतालों से कहा है कि वे कल से ही 50 प्रतिशत बिस्तर मुहैया करायें क्योंकि बेंगलुरू में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़े हैं। ’’

यह भी पढ़े | कोरोना के मुंबई में पिछले 24 घंटें में 1199 नए मामले पाए गए, 65 की मौत: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अब तक कुल 59,652 मामले सामने आये हैं, जिनमें 36,631 मरीज इलाजरत हैं जबकि 1,240 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, 21,775 मरीजों को इस रोग से उबरने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

इसमें कहा गया है कि इलाजरत मामलों में 580 मरीज गहन चिकित्सा कक्ष (आईसीयू) में हैं।

बेंगलुरु में अब तक 29,621 मामले सामने आये हैं , जिनमें 631 मरीजों की मौत हो गई।

राज्य में अब तक कुल 9.84 लाख नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी