देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोविड-19 के 450 नये मामले सामने आये, मृतक संख्या बढ़कर 365 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की मौत हुई और पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। वहीं इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 450 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,869 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 30 जुलाई जम्मू कश्मीर में बृहस्पतिवार को कोविड-19 से एक दिन में सबसे अधिक मरीजों की मौत हुई और पिछले 24 घंटे में 17 मरीजों ने संक्रमण से दम तोड़ दिया। वहीं इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के 450 नये मामले सामने आये जिससे यहां संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 19,869 हो गई। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

एक अधिकारी ने बताया, ‘‘जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमित 17 मरीजों की मौत हो गई।’’

यह भी पढ़े | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव हार्दिक सतीशचंद्र शाह बनाए गए, 2010 बैच के हैं IAS.

अधिकारियों ने बताया कि यह केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 मृतक संख्या में एक दिन में होने वाली अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी है।

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में मृतक संख्या बढ़कर 365 हो गई है जिसमें से 339 मरीजों की मौत घाटी में हुई है जबकि 26 मरीजों की मौत जम्मू क्षेत्र में हुई है।

यह भी पढ़े | सरकार से नाराज विधायकों को सीएम अशोक गहलोत का संदेश, विधानसभा सत्र में वे भी हो शामिल, क्योंकि कांग्रेस के चुनाव चिन्ह पर मिली हैं जीत.

अधिकारियों ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 450 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़कर 19,869 हो गए।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में से 83 मामले जम्मू क्षेत्र में जबकि 367 मामले घाटी में सामने आये हैं।

अधिकारियों ने बताया कि अब केंद्र शासित प्रदेश में कोविड-19 के 7,662 उपचाराधीन मामले हैं जबकि 11,842 मरीज संक्रमण से ठीक हो गए हैं।

नये मामलों में 67 मामले उन व्यक्तियों के हैं जो हाल में जम्मू कश्मीर लौटे थे।

मध्य कश्मीर के श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 183 मामले और उसके बाद 42 मामले बारामूला जिले में सामने आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें