देश की खबरें | बंगाल में घर के पास लटका मिला 45 वर्षीय व्यक्ति; मौत को लेकर भाजपा, टीएमसी में वाकयुद्ध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अपने घर के पास फांसी पर लटका पाया गया, जिससे क्षेत्र में मतदान से पहले तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मेदिनीपुर (पश्चिम बंगाल), 26 मार्च पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले में शुक्रवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति को अपने घर के पास फांसी पर लटका पाया गया, जिससे क्षेत्र में मतदान से पहले तनाव का माहौल बन गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लाल मोहन सोरेन का शव सल्बोनी थाना क्षेत्र के बागमारी में उसके घर के पास एक जंगल में पाया गया। भाजपा ने सोरेन को अपना समर्थक बताया है।

भाजपा ने दावा किया कि सोरेन की तृणमूल कांग्रेस के "गुंडों" ने कथित तौर पर जामुन के पेड़ से लटकाकर हत्या कर दी। हालांकि, सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप से इनकार किया है।

पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, और वे रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारण की पुष्टि कर सकते हैं कि क्या यह आत्महत्या या हत्या।

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शमित दास ने कहा, "टीएमसी ने इलाके में शांति भंग करने के लिए अनंत को मार डाला और उसके शव को पेड़ से लटका दिया। उसने मतदाताओं और हमारी पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान से पहले धमकाया।"

तृणमूल कांग्रेस ने इस घटना से किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया, जिसने कहा कि भाजपा एक मौत पर राजनीति कर रही है।

मेदिनीपुर शहर के टीएमसी अध्यक्ष बिस्वनाथ पांडब ने कहा, "हमें इस बारे में कुछ नहीं पता। किसी व्यक्ति की मौत हुई है और भाजपा ने तुरंत इस पर राजनीति करना शुरू कर दिया है। तृणमूल कांग्रेस का इस तरह की किसी भी घटना से कोई संबंध नहीं है।"

इस घटना ने शनिवार को पहले चरण के मतदान से पहले क्षेत्र में तनाव पैदा कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\