एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मधुमक्खियों के झुंड के कारण इंडिगो की सूरत-जयपुर उड़ान में 45 मिनट की हुई देरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में लगभग 45 मिनट की देरी हुई, क्योंकि प्रस्थान से पहले विमान के ‘लगेज कंपार्टमेंट’ के दरवाजे पर मधुमक्खियों का झुंड देखा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | मधुमक्खियों के झुंड के कारण इंडिगो की सूरत-जयपुर उड़ान में 45 मिनट की हुई देरी

सूरत (गुजरात), आठ जुलाई सूरत से जयपुर जाने वाली इंडिगो की एक उड़ान में लगभग 45 मिनट की देरी हुई, क्योंकि प्रस्थान से पहले विमान के ‘लगेज कंपार्टमेंट’ के दरवाजे पर मधुमक्खियों का झुंड देखा गया। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सूरत हवाई अड्डे के निदेशक ए एन शर्मा ने बताया कि यह घटना सोमवार दोपहर को हुई। उन्होंने बताया, "जब विमान हवाई अड्डे पर खड़ा था, तो ग्राउंड स्टाफ ने कार्गो दरवाजे के किनारे मधुमक्खियों का जमावड़ा देखा। यह दरवाजा सामान को विमान में लोड किए जाने के समय खुला था।"

शर्मा ने कहा, "सूचना मिलने के बाद हमारा अग्निशमन वाहन मौके पर पहुंचा और पानी का छिड़काव कर खुले दरवाजे के किनारे से मधुमक्खियों को हटाया। इस घटना के कारण सूरत-जयपुर उड़ान के प्रस्थान में करीब 45 मिनट की देरी हुई।"

उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

सभी यात्री पहले ही विमान में चढ़ चुके थे और विमान में सवार एक व्यक्ति ने इस घटना को अपने मोबाइल फोन पर रिकॉर्ड कर लिया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया।

शर्मा के अनुसार सूरत हवाई अड्डे पर इस तरह की घटना पहली बार हुई है। उन्होंने कहा, "मानसून के दौरान मधुमक्खियां इस तरह का व्यवहार करती हैं और पहले भी अन्य हवाई अड्डों पर इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। हालांकि, सूरत हवाई अड्डे पर ऐसी घटना पहली बार हुई है।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 06:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).