देश की खबरें | काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में दो वर्षों में 44 बाघ बढ़े, कुल संख्या 148 हुई : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (केएनपीटीआर) में दो वर्षों में 44 बाघ बढ़े हैं और यहां कुल संख्या अब 148 हो गयी है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

गुवाहाटी, 29 जुलाई असम के काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य (केएनपीटीआर) में दो वर्षों में 44 बाघ बढ़े हैं और यहां कुल संख्या अब 148 हो गयी है। मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर जारी एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी।

इस अभयारण में 2022 में गिनती में 104 बाघों का पता चला था।

‘काजीरंगा में बाघों की स्थिति, 2024’ नामक इस रिपोर्ट में कहा गया है कि यह वृद्धि विशेष रूप से बिश्वनाथ वन्यजीव प्रभाग में पहली बार नमूना लिए जाने के कारण उल्लेखनीय है, जहां 27 और बाघों की गणना ने समग्र वृद्धि में योगदान दिया है।

मुख्य पूर्वी असम वन्यजीव प्रभाग में बाघों की संख्या 2022 के 104 से बढ़कर 2024 में 115 हो गई, जबकि नागांव वन्यजीव प्रभाग में बाघों की संख्या छह पर स्थिर बनी हुई है।

वन के तीन प्रभागों में पहचाने गए 148 वयस्क बाघों में से 83 मादा एवं 55 नर हैं तथा 10 के लिंग का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।

एक अधिकारी ने बताया कि रिपोर्ट और विभिन्न स्रोतों द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के आधार पर, यह अनुमान लगाया जा सकता है कि 18.65 बाघ प्रति वर्ग किलोमीटर की आबादी के साथ, काजीरंगा अब दुनिया में बाघों के घनत्व के मामले में तीसरे स्थान पर है। बांदीपुर बाघ अभयारण्य 19.83 बाघ प्रति वर्ग किलोमीटर के साथ पहले तथा कार्बेट राष्ट्रीय प्राणि उद्यान 19.56 बाघों के साथ दूसरे स्थान पर है।

अधिकारी ने कहा कि बाघों की आबादी में इस उत्साहजनक वृद्धि के प्रमुख कारणों में आवास विस्तार और संरक्षण शामिल है।

राजकुमार पवनेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\