जरुरी जानकारी | रबी फसलों की 44 प्रतिशत कटाई हो चुकी है:सरकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, अब तक 44 प्रतिशत रबी फसलों की कटाई का काम पूरा हो गया है।वर्ष 2020-21 के रबी मौसम में कुल 697 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गयी थी।

नयी दिल्ली, 19 मार्च कृषि मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, अब तक 44 प्रतिशत रबी फसलों की कटाई का काम पूरा हो गया है।वर्ष 2020-21 के रबी मौसम में कुल 697 लाख हेक्टेयर में बुवाई की गयी थी।

रबी (सर्दियों) की बुवाई अक्टूबर से और कटाई मार्च से शुरू होती है।गेहूं मुख्य रबी फसलों में प्रमुख है।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, गेहूं की 64.96 लाख हेक्टेयर में कटाई हो चुकी है यह इसके कुल 315.77 लाख हेक्टेयर के अनुमानित रकबे का 21 प्रतिशत है।

चना के कुल 158.09 लाख हेक्टेयर रकबे का 67 प्रतिशत (106.07 लाख हेक्टेयर) की कटाई हो चुकी है।

मंत्रालय ने कहा कि दलहनी फसलें अच्छी स्थिति में हैं।

तिलहन के मामले में, सत्र के दौरान तिलहन फसल की कुल अनुमानित 80.01 लाख हेक्टेयर के रकबे में से 72.71 प्रतिशत हिस्से में कटाई पूरी हो चुकी है ।

ज्वार जैसे मोटे अनाज की फसलों की कटाई 49.22 लाख हेक्टेयर के कुल रकबे के 64 प्रतिशत हिस्से में पूरी हो गई है। हालांकि मंत्रालय ने कहा कि जौ की कटाई शुरू नहीं हुई है।

गन्ने की 76 प्रतिशत कटाई हो चुकी है। 2020-21 के रबी सत्र में लगभग 48.51 लाख हेक्टेयर गन्ने की खेती होने का अनुमान है।

खरीफ (गर्मियों) की मुख्य फसल,धान की रोपाई इस बार अब तक पिछले साल के मुकाबले 18 प्रतिशत बढ़कर 35.05 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गयी है।

खरीफ की फसलों की बुवाई भी छोटे स्तर पर शुरू हो गई है।

वर्ष 2021-22 के खरीफ सत्र में अब तक 50.90 लाख हेक्टेयर में बोया गया है।

आम तौर पर, खरीफ फसलों की बुवाई जून में दक्षिण पश्चिम मानसून की शुरुआत के साथ होती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट