देश की खबरें | ओडिशा में कोविड-19 के 4339 मामले, 44 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 4,339 नए मामले आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 8,56,121 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भुवनेश्वर, 14 जून ओडिशा में सोमवार को कोविड-19 के 4,339 नए मामले आने के साथ संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़ कर 8,56,121 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि महामारी से 44 और लोगों की मौत हो जाने से कुल मृतक संख्या बढ़ कर 3,346 हो गई।

वहीं, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 7,733 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब तक कुल 7,96,799 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं, जबकि 55,923 मरीज उपचाराधीन हैं।

राज्य में संक्रमण के मामलों में कमी आ रही है, लेकिन मौतों की संख्या बढ़ती जा रही है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) पी. के. महापात्र ने बताया कि सरकार के आंकड़ों पर अविश्वास करने का कोई कारण नहीं है। उन्होंने कहा कि भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के निर्देश के मुताबिक जिला और राज्य स्तर पर ऑडिट के बाद मृतकों की संख्या जारी की जा रही है। उन्होंने इन आरोपों को भी खारिज कर दिया कि सरकार मौत के आंकड़ें छुपा रही है।

राज्य सरकार ने कोविड-19 से मौत की संख्या 3,346 होने की घोषणा की है,वहीं आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मौत के करीब 800 मामलों की अभी जांच की जा रही है।

संक्रमण के नए मामलों में खुर्दा जिले में सबसे अधिक 700 मरीज हैं। इसके बाद कटक में 480 और बालासोर में संक्रमण के 296 नए मामले सामने आए हैं।

अधिकारी ने बताया कि खुर्दा जिले में सबसे अधिक पांच लोगों की मौत हुई। पिछले 24 घंटों में 68,535 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गयी। राज्य में 88,71,397 लोगों को टीके की खुराक दी गयी है।

विशेष राहत आयुक्त पी. के. जेना ने बताया कि राज्य सरकार ने 17 जून के बाद पाबंदी बढ़ाने की घोषणा नहीं की है। उन्होंने कहा, ‘‘सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाई जा रही है। ऐसी सूचनाओं से सावधान रहने की जरूरत है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\