देश की खबरें | पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 43 नए मामले
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को यहां संक्रमण के कुल 39,047 मामले हो गए।
पुडुचेरी, 30 जनवरी पुडुचेरी में कोरोना वायरस के 43 नए मामले सामने आने के साथ शनिवार को यहां संक्रमण के कुल 39,047 मामले हो गए।
चार क्षेत्रों पुडुचेरी, कराईकल, माहे तथा यानम में संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया इसलिए यहां मृतक संख्या 647 बनी हुई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण सेवा विभाग के निदेशक एस मोहन कुमार की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इन नए 43 मामलों में पुडुचेरी में 25, कराईकल में 6 और माहे में संक्रमण के 12 नए मामले हैं।
यानम में संक्रमण का कोई नया मामला सामने नही आया।
उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 32 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई।
यहां संक्रमण से उबरने वालों की दर 97.56 फीसदी एवं मृतक दर 1.66 फीसदी है।
उन्होंने बताया कि अब तक 5.73 लाख नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई जिनमें से 5.30 लाख संक्रमण रहित पाए गए।
केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 39,047 मामले हैं तथा इनमें से 306 मरीजों का उपचार चल रहा है।
उन्होंने बताया कि कुल 38,094 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी मिली।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)