देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 4280 नये मामले सामने आये, कुल मामले 1.07 लाख हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 4000 से अधिक नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1.07 लाख हो गए।

चेन्नई, चार जुलाई तमिलनाडु में लगातार तीसरे दिन शनिवार को कोरोना वायरस के 4000 से अधिक नये मामले सामने आये जिससे राज्य में इसके कुल मामले बढ़कर 1.07 लाख हो गए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी एक बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अभी तक कुल 13,06,884 नमूनों की जांच की गई है।

यह भी पढ़े | जम्मू- कश्मीर: कुलगाम मुठभेड़ में एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया: 4 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया है कि आज भी राज्य में 94 प्रयोगशालाओं में 36,164 नमूनों की जांच की गई।

बुलेटिन में कहा गया है कि सरकारी और निजी अस्पतालों में 65 मरीजों की मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़ कर 1450 हो गई।

यह भी पढ़े | तमिलनाडु सरकार का ऐलान, चेन्नई में छह जुलाई से लॉकडाउन में छूट दी जाएगी.

इसमें कहा गया है कि 2214 मरीजों को आज ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई जिससे राज्य में अभी तक ठीक हुए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 60,592 हो गई है। राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 44,956 है।

राज्य में सामने आये 4280 नये मामलों में से 1842 मामले चेन्नई के हैं। बाकी मामले राज्य के अन्य क्षेत्रों से सामने आये।

तमिलनाडु में सामने आये कोरोना वायरस के कुल 1,07,001 मामलों में चेन्नई के कुल मामले 66,538 मामले हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\