देश की खबरें | जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 33,000 के पार पहुंच गए ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

श्रीनगर, 24 अगस्त जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के 428 नए मामले सामने आने के बाद सोमवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 33,000 के पार पहुंच गए ।

केन्द्र शासित प्रदेश में कोविड-19 से सात और मरीजों की मौत हो गई जिसके बाद मृतकों की संख्या 624 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | कोरोना के चंडीगढ़ में 117 नए मामले, अब तक 37 की मौत: 24 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि कश्मीर घाटी में 274 नए मामले सामने आए और जम्मू क्षेत्र में 154 मामले सामने आए।

यह भी पढ़े | CM Manohar Lal Khattar Tests Positive For COVID-19: हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर खुद दी जानकारी.

उन्होंने कहा कि अब तक जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 33,075 मामले सामने आ चुके हैं।

अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर जिले में 78 और जम्मू में 65 नए मामले सामने आए।

जम्मू कश्मीर में अब तक कोविड-19 के 25,205 मरीज ठीक हो चुके हैं और वर्तमान में 7,246 मरीजों का इलाज चल रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें