देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड​​​​-19 के 4,174 नए मामले आए, 65 मौतें हुईं, 4,155 ठीक हुए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और मृतकों की संख्या 1,37,962 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मुंबई, आठ सितंबर महाराष्ट्र में बुधवार को कोरोना वायरस के 4,174 नए मामले सामने आए और 65 लोगों की मौत हो गई, जिससे संक्रमितों की संख्या बढ़कर 64,97,872 हो गई और मृतकों की संख्या 1,37,962 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों में 4,155 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी मिलने के साथ, राज्य में स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,08,491 हो गई। राज्य में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या 47,880 है।

मंगलवार को, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,898 नए मामले आए थे और 86 मौतें हुई थीं।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में 3,07,913 लोग गृह पृथकवास में हैं और अन्य 1,937 संस्थागत पृथकवास में हैं।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से ठीक होने की दर 97.09 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत है।

राज्य में किए गए कोरोना वायरस जांच की संख्या बढ़कर 5,53,38,772 हो गई, जिनमें से पिछले 24 घंटों में 1,79,408 नमूनों की जांच की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला