देश की खबरें | दिल्ली में कोरोना वायरस के 4,136 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस के 4,136 नये मामले सामने आये जो पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आये मामलों की सबसे अधिक संख्या है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को कोरोना वायरस के 4,136 नये मामले सामने आये जो पिछले 38 दिनों में एक दिन में सामने आये मामलों की सबसे अधिक संख्या है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस महामारी से मृतकों की संख्या 6,258 पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में 13 साल के लड़के ने 5 साल की बच्ची से किया दुष्कर्म, मामला दर्ज.

यह लगातार तीसरा दिन है जब दिल्ली में कोरोना वायरस के चार हजार से अधिक मामले दर्ज किये गये हैं। शनिवार को 4,116 नये मामले सामने आये थे जबकि शुक्रवार को 4,086 मामले और इससे एक दिन पहले 3,882 मामले दर्ज किये गये थे।

दिल्ली सरकार द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार रविवार को 4,136 नये मामले सामने आये।

यह भी पढ़े | उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार से पूछा सवाल, कहा- बिहार के लिए COVID-19 का टीका मुफ्त, तो क्या बाकी राज्य के लोग बांग्लादेश से आये हैं.

बुलेटिन के अनुसार इस महामारी से 33 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 6,258 पहुंच गई है।

इसके अनुसार रविवार को उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 26,744 हो गई है जबकि पिछले दिन यह संख्या 26,467 थी। मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3,56,656 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट