देश की खबरें | छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस संक्रमण के 403 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 403 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,94,480 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

रायपुर, 30 जून छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटों के दौरान 403 नए लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। राज्य में इस वायरस से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 9,94,480 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य में बुधवार को 70 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी गई है, वहीं 282 लोगों ने गृह पृथक-वास पूरा किया । राज्य में कोरोना वायरस संक्रमित एक मरीज की मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि आज संक्रमण के 403 मामले आए हैं। इनमें रायपुर जिले से 15, दुर्ग से 20, राजनांदगांव से दो, बालोद से दो, बेमेतरा से 28, धमतरी से 11, बलौदाबाजार से आठ, महासमुंद से आठ, गरियाबंद से एक, बिलासपुर से छह, रायगढ़ से आठ, कोरबा से 17, जांजगीर चांपा से 23, मुंगेली से तीन, गौरेला पेंड्रा मरवाही से चार, सरगुजा से 12, कोरिया से सात, सूरजपुर से आठ, बलरामपुर से सात, जशपुर से 22, बस्तर से 27, कोंडागांव से 15, दंतेवाड़ा से 14, सुकमा से 50, कांकेर से 22, नारायणपुर से चार, बीजापुर से 58 और अन्य राज्य से एक मामला है।

उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में अब तक 9,94,480 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है और इनमें से 9,75,077 मरीज इलाज के बाद संक्रमण मुक्त हुए हैं, राज्य में 5964 मरीज उपचाराधीन हैं। राज्य में वायरस से संक्रमित 13,439 लोगों की मौत हुई है।

राज्य के रायपुर जिले में सबसे अधिक 1,57,179 लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि की गई है। जिले में कोरोना वायरस संक्रमित 3130 लोगों की मौत हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का वृंदावन दौरा: संत प्रेमानंद महाराज से करेंगी मुलाकात, राम मंदिर में 'श्री राम यंत्र' की स्थापना के बाद अब मथुरा में भक्तिमय कार्यक्रम

New Zealand vs South Africa, 3rd T20I Match Auckland Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें माउंट माउंगानुई के मौसम का हाल

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Preview: तीसरे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\