देश की खबरें | जम्मू कश्मीर के 40 सरपंच प्रशिक्षण के लिए राजस्थान की यात्रा पर रवाना

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों के 40 सरपंच, पांच दिवसीय प्रशिक्षण यात्रा पर रविवार को राजस्थान के लिए रवाना हुए।

जम्मू, 31 जनवरी जम्मू कश्मीर के विभिन्न जिलों के 40 सरपंच, पांच दिवसीय प्रशिक्षण यात्रा पर रविवार को राजस्थान के लिए रवाना हुए।

एक आधिकारिक प्रवक्ता ने यह जानकारी दी।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज सचिव शीतल नंदा ने यहां पंचायत भवन में सरपंचों को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।

इसके साथ ही उन्होंने सरपंचों से आग्रह किया कि वे इस यात्रा का अधिकतम लाभ उठाएं ताकि यात्रा से मिली सीख का संघ शासित प्रदेश की पंचायतों में सदुपयोग हो सके।

नंदा ने कहा, “इस यात्रा का उद्देश्य उन्हें सर्वोत्तम चीजें सिखाना, नेतृत्व करने वाले लोगों से संपर्क कराना और राजस्थान में योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में बताना है।”

नंदा ने कहा कि प्रशासन का यह विजन है कि जम्मू कश्मीर में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत किया जाए और ग्रामीण निकाय संस्थाओं को आत्मनिर्भर बनाया जाए।

जम्मू कश्मीर में पंचायत निदेशक राकेश सारंगल ने कहा कि नियमित अंतराल पर इस प्रकार की यात्राएं आयोजित की जाएंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KRK vs ISL, PSL 2026 25th Match Live Score Update: कराची किंग्स बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Satta Bazar Favorite Team: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम पंजाब किंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट