Earthquake in Nepal: पश्चिमी नेपाल में महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता दर्ज

पश्चिमी नेपाल में बुधवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वीबझांग जिले में स्थित था.

Earthquake (Photo Credits PTI)

काठमांडू, 24 मई: पश्चिमी नेपाल में बुधवार को तड़के 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. अधिकारियों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि भूकंप का केंद्र पूर्वी बझांग जिले में स्थित था. नेपाल के ‘नेशनल सीस्मोलॉजिकल सेंटर’ के अनुसार, काठमांडू से 450 किलोमीटर पश्चिम में स्थित बझांग जिले में सुबह चार बज कर करीब छह मिनट पर रिक्टर स्केल पर 4.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया. यह भी पढ़ें: Myanmar Earthquake: म्यांमार में आज सुबह 8:15 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया, इस बारे में अभी ज्यादा जानकारी आना अभी बाकी है

अधिकारियों ने बताया कि भूकंप के झटके पश्चिमी नेपाल के बाझंग के आसपास के जिलों में भी महसूस किए गए. उन्होंने बताया कि भूकंप से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की तत्काल कोई खबर नहीं है. पहाड़ी नेपाल में भूकंप अक्सर आते रहते हैं। अप्रैल में, 5.2 और 4.1 तीव्रता के दो भूकंप आए थे.

नेपाल में अप्रैल 2015 में 7.8 तीव्रता का विनाशकारी भूकंप आया था, जिसमें लगभग 9,000 लोग मारे गए थे और लगभग 22,000 अन्य घायल हुए थे. इस दौरान 8,00,000 से अधिक घरों और स्कूल की इमारतों को भी नुकसान पहुंचा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies vs Nepal, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: लगातार तीसरा मुकाबला जीतकर वेस्टइंडीज सुपर 8 में मारी एंट्री, नेपाल हुआ टूर्नामेंट से बाहर; यहां देखें WI बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Scorecard: मुंबई में नेपाल ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 134 रनों का लक्ष्य, दीपेंद्र सिंह ऐरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Live Score Update: मुंबई में वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

WI vs NEP, T20 World Cup 2026 25th Match Pitch Report And Weather Update: वेस्टइंडीज बनाम नेपाल के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\