विदेश की खबरें | नेपाल में कोविड-19 के 380 ताजा मामले, कुल संख्या 6,591

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल में कोरोना वायरस के 380 ताजा मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,591 हो गई है।

काठमांडू, 16 जून नेपाल में कोरोना वायरस के 380 ताजा मामले सामने आए हैं जिसके बाद देश में संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 6,591 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | लद्दाख बॉर्डर विवाद: चीन ने भारतीय सैनिकों पर सहमति का उल्लंघन करने का लगाया आरोप.

उन्होंने कहा कि देश के 77 में से 73 जिले संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।

पिछले चौबीस घंटे में आठ महिलाओं समेत 117 मरीजों को विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है जिसके बाद कोविड-19 से ठीक हो चुके लोगों की संख्या 1,158 पर पहुंच गई है।

यह भी पढ़े | भारत की सुरक्षा परिषद की अस्थायी सदस्यता से पाकिस्तान परेशान, चिंता व्यक्त कर कही ये बात.

मंत्रालय ने कहा कि मंगलवार तक विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के 5,055 मरीजों का इलाज चल रहा है।

नेपाल में अब तक इस महामारी से 19 लोगों की जान चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\