देश की खबरें | देश में कोरोना वायरस संक्रमण से 38 और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,139 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,89,989 हो गई। देश में करीब 145 दिन बाद 20 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 20,139 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,36,89,989 हो गई। देश में करीब 145 दिन बाद 20 हजार से अधिक दैनिक मामले सामने आए।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बृहस्पतिवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, देश में संक्रमण से 38 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 5,25,557 हो गई। देश में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,36,076 हो गई है, जो कुल मामलों का 0.31 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,619 की बढ़ोतरी हुई है। मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 98.49 प्रतिशत है।

आंकड़ों के अनुसार, दैनिक संक्रमण दर 5.10 प्रतिशत, जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 4.37 प्रतिशत है। देश में अभी तक कुल 4,30,28,356 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं और कोविड-19 से मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत है। वहीं, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 199.27 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 38 मरीजों की जान गई है। इनमें से केरल में 16, महाराष्ट्र में 10, पश्चिम बंगाल में चार, दिल्ली में तीन और असम, बिहार, गोवा, उत्तराखंड तथा उत्तर प्रदेश में एक-एक मामला सामने आया। देश में अभी तक संक्रमण से कुल 5,25,557 लोगों की मौत हुई है, जिनमें से महाराष्ट्र के 1,48,001 , केरल के 70,186 , कर्नाटक के 40,125 , तमिलनाडु के 38,028 , दिल्ली के 26,288 , उत्तर प्रदेश के 23,549 और पश्चिम बंगाल के 21,255 लोग थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक मरीजों को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं। मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज