देश की खबरें | पुडुचेरी में कोविड-19 के 370 नये मामले, नौ और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 370 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,396 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पुडुचेरी, 18 अगस्त पुडुचेरी में मंगलवार को कोविड-19 के 370 नये मामले सामने आये जिससे इस केंद्र शासित प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 8,396 हो गई।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक एस मोहन कुमार ने एक विज्ञप्ति में कहा कि दो महिलाओं सहित नौ और मरीजों की संक्रमण से मौत हो गई जिससे मृतक संख्या बढ़कर 123 हो गई।

यह भी पढ़े | Meerut Shocker: यूपी के मेरठ में महिला के गले और चेहरे पर धारदार हथियार से हमला, अपस्ताल ले जाने के बजाय लोग बनाते रहें VIDEO.

संक्रमण से जान गंवाने वाले इन मरीजों में से अधिकतर को अन्य बीमारियां भी थीं और इनकी आयु 39 से 79 वर्ष के बीच थी।

कुल 8,396 मामलों में से मरीज 3,364 उपचाराधीन हैं और अभी तक 4,909 मरीजों को ठीक होने के बाद छुट्टी दी जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Coronavirus Updates in Uttar Pradesh: यूपी में कोरोना का कहर जारी, पिछले 24 घंटे के भीतर 4,336 नए मामले आए सामने, सूबे में COVID-19 सक्रिय मरीजों की संख्या 50,242 पहुंची.

निदेशक ने बताया कि कोविड-19 के ये नये मामले 1,106 नमूनों की जांच के बाद सामने आये।

लोगों के संक्रमित होने की दर 33.45 प्रतिशत, मृत्यु दर और ठीक होने की दर क्रमश: 1.46 प्रतिशत और 58.47 प्रतिशत है।

कुमार ने बताया कि अभी तक कुल 57,025 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है जिसमें से 47,202 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है जबकि बाकी नमूनों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 282 मरीजों की ठीक होने के बाद छुट्टी दी गई।

इस बीच, राज्य स्तरीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्णय के अनुसार मंगलवार को पुडुचेरी में पूर्ण लॉकडाउन रहा। 24 घंटे का लॉकडाउन बुधवार को सुबह छह बजे तक लागू रहेगा। इस दौरान सभी दुकानें और प्रतिष्ठान, बैंक और पेट्रोल बिक्री आउटलेट बंद रहे। दवाई की दुकानों और दूध बिक्री की दुकानों को लॉकडाउन से छूट दी गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट