देश की खबरें | भारत में कोविड-19 से 36 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,279 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,38,88,755 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,52,200 पर पहुंची।

नयी दिल्ली, 24 जुलाई भारत में एक दिन में कोविड-19 के 20,279 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,38,88,755 हुई जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 1,52,200 पर पहुंची।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 36 और मरीजों के जान गंवाने के कारण मृतकों की संख्या बढ़कर 5,26,033 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.35 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.45 प्रतिशत दर्ज की गयी।

आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,100 मामलों की वृद्धि दर्ज की गयी है। संक्रमण की दैनिक दर 5.29 प्रतिशत दर्ज की गयी और साप्ताहिक संक्रमण दर 4.46 प्रतिशत रही। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,32,10,522 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.20 प्रतिशत दर्ज की गयी। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 201.99 करोड़ खुराकें दी गयी हैं।

गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर 2020 को 90 लाख के पार चले गए थे।

देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी। इस साल 25 जनवरी को मामले चार करोड़ के पार हो गए थे।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में जिन 36 और मरीजों ने जान गंवाई है, उनमें से सात-सात लोगों की मौत केरल और पश्चिम बंगाल, पांच लोगों की मौत महाराष्ट्र, चार की हिमाचल प्रदेश, दो-दो की बिहार और जम्मू कश्मीर तथा एक मरीज की मौत असम, छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, मेघालय, नगालैंड, ओडिशा, पुडुचेरी और त्रिपुरा में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Live Toss And Scorecard: कोलकाता में न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India T20 World Cup Stats Against England: टी20 वर्ल्ड कप में इंग्लैंड के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

\