देश की खबरें | समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने वाले दिल्ली पुलिस के 36 कर्मी निलंबित
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार को दिल्ली पुलिस के 36 कर्मियों को समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण निलंबित कर दिया गया जिनमें तीन सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं।
नयी दिल्ली, एक अगस्त ईद-उल-अजहा के मौके पर शनिवार को दिल्ली पुलिस के 36 कर्मियों को समय से ड्यूटी पर नहीं पहुंचने के कारण निलंबित कर दिया गया जिनमें तीन सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) शामिल हैं।
अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि निलंबित पुलिस कर्मी उत्तर पश्चिमी जिले में तैनात थे।
पुलिस उपायुक्त (उत्तर पश्चिम) विजयंत आर्य ने कहा, “ईद-उल-अजहा के मौके पर पुलिस अधिकारियों को सुबह पांच बजे रिपोर्ट करना था लेकिन साढ़े छह बजे तक वे ड्यूटी पर नहीं आए जिसके बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया।”
निलंबित पुलिस कर्मियों में तीन एएसआई भी शामिल हैं। इनके अलावा कांस्टेबल और हैड कांस्टेबल हैं।
अधिकारियों ने कहा कि पुलिस कर्मियों को पहले ही उनके रिपोर्ट करने के समय के बारे में बता दिया गया था लेकिन वे नहीं पहुंचे।
पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि कर्मियों को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया गया है। वे जिला पुलिस लाइन्स में रिपोर्ट करेंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)