देश की खबरें | दिल्ली में सामने आये कोविड-19 के 3,548 मामले, 15 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 3,548 नए मामले आए जबकि 15 लोगों की इस संक्रमण के चलते मौत हो गयी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच अप्रैल दिल्ली में सोमवार को कोरोना वायरस के 3,548 नए मामले आए जबकि 15 लोगों की इस संक्रमण के चलते मौत हो गयी। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

पिछले कुछ सप्ताहों में कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ने के कारण यहां संक्रमण दर बढ़कर 5.54 प्रतिशत हो गई।

इस बीच दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि चूंकि दिल्ली कोरोना वायरस महामारी की चौथी लहर से गुजर रही है, इसलिए जांच क्षमता बढ़ायी गयी है तथा उन क्षेत्रों में सूक्ष्म निरूद्ध क्षेत्र (माइक्रो कंटेनमेंट जोन) प्रणाली अपनायी जा रही है जहां दो या दो से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

राष्ट्रीय राजधानी में सोमवार को संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 6,79,962 हो गए । अबतक 6.54 लाख मरीज इस संक्रमण से उबर चुके हैं ।

शहर में रविवार को 4,033, शनिवार को 3,567 मामले और शुक्रवार को 3,594 मामले आए थे।

पिछली साल आठ दिसंबर को शहर में कोविड-19 के 3,188 तथा छह दिसंबर को 2706 मामले सामने आये थे ।

नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 15 और लोगों की इस बीमारी के चलते मौत हो गयी। यहां अबतक कोविड-19 के 11,096 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं।

महानगर में अब उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक दिन पहले के 13,982 से बढ़कर 14,589 हो गई।

बुलेटिन में कहा कि एक दिन पहले कुल 64,003 जांच के बाद 3,548 नए मामलों का पता चला।

घरेलू पृथकवास में रखे गए लोगों की संख्या एक दिन पहले के 7,144 से बढ़कर 7,983 हो गई। निरूद्ध क्षेत्रों की संख्या बढ़कर 3,090 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Live Score Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल: 20 मई को बंद रहेंगी देश की 8 लाख दवा दुकानें, जानें क्या है वजह और क्या मिलेंगी इमरजेंसी सेवाएं

Karnataka Shocker: दुबारे कैंप में प्रशिक्षित हाथियों की लड़ाई के दौरान मलबे की तरह गिरी हथनी, तमिलनाडु की महिला पर्यटक की कुचलकर मौत (Watch Video)

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट