Haryana: हरियाणा में कोविड-19 के 351 नए मामले, संक्रमण से 8 और लोगों की जान गई
हरियाणा में सोमवार को कोविड-19 के 351 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,61,258 हो गए, जबकि संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,882 हो गई। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
चंडीगढ़, 28 दिसंबर. हरियाणा में सोमवार को कोविड-19 के 351 नए मामले सामने आने से राज्य में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 2,61,258 हो गए, जबकि संक्रमण से आठ और मरीजों की मौत होने से राज्य में मृतकों की संख्या बढ़कर 2,882 हो गई. राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी दैनिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई.
बुलेटिन के अनुसार, गुरुग्राम में कोविड-19 के 81 और फरीदाबाद में 49 नए मामले सामने आए हैं. इसमें कहा गया है कि राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या वर्तमान में 4,040 है. यह भी पढ़ें-COVID-19 Vaccine Update in India: सीरम इंस्टीट्यूट के CEO अदार पूनावाला ने कहा- मोदी सरकार जल्द वैक्सीन के इस्तेमाल को दे सकती है हरी झंडी, 50 मिलियन डोज तैयार
बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में मरीजों के ठीक होने की दर 97.35 प्रतिशत है.
संबंधित खबरें
LPG की जमाखोरी पर सरकार की बड़ी कार्रवाई: देशभर में 12,000 छापेमारी, 15,000 से अधिक सिलेंडर जब्त
Tateeree Row: 'ततीरी' विवाद के बीच रैपर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से मिली जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ी
Rahul Gandhi Attends Tanu's Wedding: राहुल गांधी ने निभाया अपना वादा, सोनीपत में किसान की बेटी तनु की शादी में हुए शामिल; देखें VIDEO
Rapper Badshah: विवादित गाने को लेकर रैपर बादशाह की बढ़ीं मुश्किलें, हरियाणा में FIR दर्ज, लुक आउट नोटिस जारी
\