देश की खबरें | तमिलनाडु में कोविड-19 के 3,509 नए मामले, 45 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,509 नए मामले सामने आए जो एक दिन में अब तक सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही 45 और लोगों की मौत हो गई।

चेन्नई, 25 जून तमिलनाडु में बृहस्पतिवार को कोविड-19 के 3,509 नए मामले सामने आए जो एक दिन में अब तक सामने आए सर्वाधिक मामले हैं। इसके साथ ही 45 और लोगों की मौत हो गई।

राज्य में अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 70,977 तथा मृतकों की संख्या 911 हो गई है।

यह भी पढ़े | बिहार में आज आकाशीय बिजली गिरने और आंधी तूफान से 83 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग ने एक बुलेटिन में कहा कि नए मामलों में से 1,834 मामले चेन्नई से हैं जो राजधानी में आज की तारीख तक एक दिन में आए सर्वाधिक मामले हैं।

राज्य में संक्रमण के कुल 70,977 मामलों में से राजधानी चेन्नई में 47,650 मामले हैं।

यह भी पढ़े | पेट्रोल की बढ़ती कीमतों के विरोध में तेजस्वी यादव ने साइकिल से किया मार्च.

इसने कहा कि मौत के 45 मामलों में से 42 लोग पहले से ही किसी न किसी अन्य बीमारी से पीड़ित थे।

राज्य में अभी 30,064 लोगों का उपचार चल रहा है और 39,999 लोग ठीक हो चुके हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\