देश की खबरें | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में 35 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को कुल 35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से तीन पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

दंतेवाड़ा, पांच मई छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रविवार को कुल 35 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से तीन पर तीन-तीन लाख रुपये का इनाम था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के मुताबिक पुलिस के सामने आत्मसमर्पण करने वालों में 16 साल की एक लड़की और 18 साल का एक लड़का शामिल है।

उन्होंने बताया कि इन नक्सलियों को सड़कें खोदने, सड़कों को अवरुद्ध करने के लिए पेड़ काटने तथा नक्सलियों द्वारा बुलाए गए बंद के दौरान पोस्टर और बैनर लगाने का काम सौंपा गया था।

दंतेवाड़ा के पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में से बामन करतम (39) प्रतिबंधित माओवादी संगठन का जियाकोडता पंचायत मिलिशिया प्लाटून कमांडर था, जबकि भीमा कुंजाम (28) अरनपुर पंचायत सीएनएम का अध्यक्ष था।

चेतना नाट्य मंडली (सीएनएम) माओवादियों की एक सांस्कृतिक शाखा है।

उन्होंने बताया कि महिला नक्सली कुम्मे लेकाम (35), जिस पर एक लाख रुपये का इनाम था, हुर्रेपाल पंचायत क्रांतिकारी महिला आदिवासी संगठन (केएएमएस) की अध्यक्ष थी।

पुलिस अधीक्षक गौरव राय ने कहा, ‘‘ वे दक्षिण बस्तर में माओवादियों की भैरमगढ़, मलांगेर और कटेकल्याण क्षेत्र समितियों का हिस्सा थे। उन्होंने कहा कि वे पुलिस के पुनर्वास अभियान 'लोन वर्राटू' (अपने घर लौटें) से प्रभावित हैं और खोखली माओवादी विचारधारा से निराश हैं।’’

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इन नक्सलियों को सरकार की आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति के अनुसार सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

अधिकारियों ने बताया कि इसके साथ, जून 2020 में शुरू किए गए पुलिस के लोन वर्राटू अभियान के तहत जिले में अब तक 180 इनामी समेत 796 नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में शामिल हो चुके हैं।

रवि कांत रवि कांत रवि कांत नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड