विदेश की खबरें | जापान में बाढ़ से 34 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. कुमामोटो से कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नौकाओं के जरिए बाहर निकाला गया है। रक्षा बल, तट रक्षक और दमकल विभाग के 40,000 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।

कुमामोटो से कई लोगों को हेलीकॉप्टर और नौकाओं के जरिए बाहर निकाला गया है। रक्षा बल, तट रक्षक और दमकल विभाग के 40,000 से अधिक कर्मी बचाव कार्य में जुटे हैं।

कुमा नदी से लगने वाले इलाके का बड़ा हिस्सा बाढ़ में बह गया है। कुमा के एक वृद्ध आश्रम में 14 लोगों के मारे जाने की आशंका है। शनिवार को वहां बचाव अभियान शुरू किया गया था, जो रविवार को भी जारी रहा।

यह भी पढ़े | श्रीलंका में तीन महीने के COVID-19 लॉकडाउन के बाद सोमवार से खुलेंगे स्कूल.

बाढ़ और जमीन धंसने के कारण सेंजुएन देखभाल केन्द्र में रहने वाले करीब 65 लोग और उनकी देखभाल करने वाले 30 व्यक्ति वहां फंस गये थे । इसके बाद वहां फंसे रह गये शेष 51 लोगों को रविवार को बचा लिया गया ।

स्थानीय ‘राफ्टिंग’ कम्पनी के संचालक शीगेमिस्तो ने सरकारी प्रसारक ‘एनएचके’ को बताया कि कुल 18 लोग मारे गए हैं जबकि 16 लोगों के मारे जाने की आशंका है। वहीं रविवार दोपहर तक अन्य 14 लापता थे ।

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: विश्वभर में कोरोना महामारी के मामले हुए 1.11 करोड़ के पार, संक्रमितों का आकंडा 5.28 लाख से अधिक.

दमकल एवं आपदा प्रबंधन एजेंसी के अनुसार कई लोग अब भी बाढ़ग्रस्त इलाकों में फंसे हैं और मदद का इंतजार कर रहे हैं।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\