देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के 34 मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों ने हिरासत में लिया: मछुआरों के संघ का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मछुआरों के एक संघ ने पश्चिम बंगाल के 34 मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा समुद्री सीमा पर हिरासत में लिए जाने का दावा किया है।

कोलकाता, 15 जुलाई मछुआरों के एक संघ ने पश्चिम बंगाल के 34 मछुआरों को बांग्लादेशी अधिकारियों द्वारा समुद्री सीमा पर हिरासत में लिए जाने का दावा किया है।

सुंदरबन सामुद्रिक मत्स्यजीवी श्रमिक संघ के सचिव सतीनाथ पात्रा ने बताया कि दक्षिण 24 परगना जिले के अधिकारियों को नामखाना से मछली पकड़ने वाली दो नौकाओं (ट्रॉलर) पर सवार होकर समुद्र में गए मछुआरों को हिरासत में लिए जाने के बारे में सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि दो ट्रॉलर (एफबी झार और एफबी मंगलचंदी) पर सवार होकर गए मछुआरों को 13 जुलाई को हिरासत में लिया गया था।

पात्रा ने कहा कि दोनों देशों के मछुआरे समुद्री सीमा के आसपास एक ही क्षेत्र में मछली पकड़ने का कार्य करते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि हमारी सरकार मछुआरों को वापस लाने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।’’

एक रक्षा अधिकारी ने बताया कि इस घटना की अभी पुष्टि नहीं हो सकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\