देश की खबरें | ओडिशा में कोरोना वायरस संक्रमण के 339 और पुडुचेरी में 18 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा में एक महीने से अधिक समय के बाद बृहस्पतिवार को कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया जबकि संक्रमण के 339 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 12,83,978 हो गई है।

भुवनेश्वर, 24 फरवरी ओडिशा में एक महीने से अधिक समय के बाद बृहस्पतिवार को कोविड-19 से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया जबकि संक्रमण के 339 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 12,83,978 हो गई है।

वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कोरोना वायरस संक्रमण के 18 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या 1,65,676 हो गई।

ओडिशा के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण से जान गंवाने वाले लोगों की कुल संख्या 9,045 है। राज्य में इससे पहले 12 जनवरी को संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था।

ओडिशा में बुधवार को संक्रमण के 342 मामले सामने आए थे।

विभाग ने बताया कि राज्य में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 3,862 है। बीते 24 घंटे में 797 लोगों के संक्रमण से उबरने के बाद ठीक हो चुके लोगों की कुल संख्या 12,71,018 हो गई है। बुधवार से 54,396 नमूनों की कोविड-19 जांच की गई है। दैनिक संक्रमण दर 0.62 प्रतिशत है।

पुडुचेरी में 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 18 मामले सामने आने के बाद बृहस्पतिवार को संक्रमितों की कुल संख्या 1,65,676 हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमण से मौत का कोई मामला सामने नहीं आया और संक्रमितों की कुल संख्या 1,960 है।

स्वास्थ्य निदेशक जी. श्रीरामुलू ने एक विज्ञप्ति में बताया कि बीते 24 घंटे में 52 लोगों के संक्रमण मुक्त हो चुके लोगों की कुल संख्या 1,63,489 हो गई है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उपचाराधीन रोगियों की संख्या 227 है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ