देश की खबरें | पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 3,367 नए मामले आए, 54 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल में रविवार को 3,367 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,80,813 हो गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

कोलकाता, 29 नवंबर पश्चिम बंगाल में रविवार को 3,367 लोगों के संक्रमित पाए जाने के बाद कोविड-19 के कुल मामले बढ़कर 4,80,813 हो गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई है।

उसमें कहा गया कि 54 और लोगों ने संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया, जिससे राज्य में कोरोना वायरस से हुईं मौतों की संख्या 8,376 हो गई।

यह भी पढ़े | देव दीपावली पर पीएम मोदी के बनारस आगमन से पूर्व गंगा घाट पर प्रधानमंत्री के स्वागत में दीए जलाए गए: 29 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बुलेटिन में कहा गया है कि 3,445 और लोग इस बीमारी से ठीक हुए हैं जिससे राज्य में इस बीमारी से ठीक हो चुके लोगों की संख्या बढ़कर 4,48,032 हो गई।

राज्य में कोरोना वायरस रोगियों के ठीक होने की दर 93.18 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | चीन की एक और चाल, भारत और बांग्लादेश से गुजरने वाली ब्रह्मपुत्र नदी पर बनाएगा बांध.

बुलेटिन में कहा गया है कि राज्य में अभी 24,405 रोगियों का उपचार चल रहा है।

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटों में 45,208 नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट