देश की खबरें | उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 332 और लोगों की मौत, संक्रमण के 34,626 नए मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 332 लोगों की मौत हुई है तथा 34,626 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

लखनऊ, 30 अप्रैल उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 से सर्वाधिक 332 लोगों की मौत हुई है तथा 34,626 नए मरीजों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुई है।

अपर मुख्‍य सचिव स्‍वास्‍थ्‍य अमित मोहन प्रसाद ने शुक्रवार को पत्रकारों को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कोविड-19 से 332 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में अब तक महामारी में जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 12,570 हो गई है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में संक्रमण के 34,626 नए मामले आए हैं जिन्हें मिलाकर प्रदेश में अबतक कुल 12,52,324 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हो चुकी है।

प्रसाद ने बताया कि पिछले 24 घंटों में बीमारी से कुल 32,494 लोग ठीक हुए हैं। इसके साथ ही अबतक 9,28,971 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।

प्रसाद के मुताबिक राज्य में इस समय 3,10,783 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 2.43 लाख मरीज गृह पृथकवास में अपना उपचार करा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 2.44 लाख से अधिक नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक 4.07 करोड़ से अधिक नमूनों की जांच हो चुकी है।

प्रसाद ने यह भी कहा कि अस्पतालों में कोविड-19 मरीज के प्रवेश के लिए मुख्‍य चिकित्‍सा अधिकारी के रेफरल पत्र की आवश्यकता नहीं है और इस बारे में आदेश जारी किया जा चुका है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी