देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,276 नये मामले, 58 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,276 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,41,119 हो गयी जबकि 58 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,38,834 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

मुंबई, 25 सितंबर महाराष्ट्र में शनिवार को कोविड-19 के 3,276 नये मामले सामने आने के साथ कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 65,41,119 हो गयी जबकि 58 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की तादाद 1,38,834 तक पहुंच गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

इससे पहले शुक्रवार को राज्य में 3,286 नये मामले सामने आए थे और 51 मरीजों की मौत हुई थी।

उन्होंने बताया कि बीते 24 घंटे में 3,723 मरीजों के संक्रमण से उबरने की पुष्टि हुई है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 63,60,735 हो गई है।

महाराष्ट्र में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 37,984 हो गयी है। संक्रमण से ठीक होने की दर 97.24 प्रतिशत हो गयी है जबकि मृत्यु दर 2.12 प्रतिशत बनी हुई है।

स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र में अब तक 5,79,92,010 नमूनों की कोविड-19 जांच की गयी है, जिसमें से 1,72,625 नमूनों की जांच बीते 24 घंटे में की गयी।

धुले, नंदुरबार, नांदेड़, वर्धा और गोंदिया जिलों में कोविड-19 का कोई नया मामला सामने नहीं आया। इसी तरह, धुले, परभणी और चंद्रपुर नगर निगमों में भी कोरोना वायरस संक्रमण का कोई नया मामला दर्ज नहीं किया गया।

अहमदनगर जिले में सर्वाधिक 658 नये मामले सामने आए। अहमदनगर जिले में ही बीते 24 घंटे के दौरान सर्वाधिक 11 मरीजों की मौत हुई। राजधानी मुंबई में इस दौरान कोविड-19 के 455 नये मामले सामने आए जबकि पांच मरीजों की मौत हो गयी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी