देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण के 326 नए मामले, 10 और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 326 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 14,930 तक पहुंच गयी।

भोपाल, पांच जुलाई मध्यप्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 326 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 14,930 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 608 हो गयी है।

यह भी पढ़े | केरल के तिरुवनंतपुरम में COVID-19 संक्रमण केस को रोकने लिए सोमवार से लागु होगा 'ट्रिपल लॉकडाउन'.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में चार, इंदौर में तीन और धार, सागर एवं हरदा में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 244 मौत इन्दौर में हुई है। उज्जैन में 71, भोपाल में 109, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 17, खरगोन में 15, सागर में 22, जबलपुर में 14, देवास में 10, मंदसौर में नौ, धार में आठ और नीमच में सात लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | हैदराबाद चिड़ियाघर में रॉयल बंगाल टाइगर की मौत: 5 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 14,930 संक्रमितों में से अब तक 11,411 मरीज स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं और केवल 2,911 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में रविवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 64 नये मामले ग्वालियर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 61, मुरैना में 36 एवं इंदौर में 23 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि रविवार को 177 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी 52 जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले सामने आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\