देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 3206 मामले, 36 की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 3,206 नए मरीज मिले जबकि 36 संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई।

मुंबई, 26 सितंबर महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना वायरस के 3,206 नए मरीज मिले जबकि 36 संक्रमितों के दम तोड़ने की पुष्टि हुई।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, नए मरीजों की पुष्टि होने के बाद महाराष्ट्र में कुल मामले 65,44,325 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 1,38,870 पहुंच गई है। उसके मुताबिक, दिन में 3292 मरीजों के संक्रमण से उबरने के बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या 63,64,027 पहुंच गई है। राज्य में संक्रमण का इलाज करा रहे मरीजों की तादाद 37,860 है।

महाराष्ट्र संक्रमण से मुक्त होने की दर 97.24 है जबकि मृत्यु दर 2.12 फीसदी है।

बयान में बताया गया है कि मुंबई में 477 नए मरीज मिले हैं और पांच संक्रमितों की जान गई है। इसके बाद आर्थिक राजधानी में कुल मामले 7,41,237 पहुंच गए हैं तथ मृतक संख्या 16,084 हो गई है।

बयान में कहा गया है कि मुंबई संभाग में 990 मामले आए हैं और सात संक्रमितों की मौत हुई है, जिसके बाद मामलों की संख्या बढ़कर 16,73,025 हो गई और मृतकों की तादाद 35,232 पहुंच गई है।

नासिक संभाग में 819 मामले दर्ज किए गए हैं जिनमें 680 मरीज अहमदनगर जिले के हैं। पुणे संभाग में 1,032 मामलों की पुष्टि हुई जिनमें पुणे जिले के 446 संक्रमित शामिल हैं। कोल्हापुर संभाग में 242 नए मामले आए हैं।

औरंगाबाद संभाग में 33 नए मामले आए हैं और लातूर संभाग में 70 संक्रमित मिले हैं, जिनमें बीड जिले के 32 मरीज शामिल हैं।

विदर्भ क्षेत्र में अकोला और नागपुर संभागों में दिन में संक्रमण के कारण किसी की मौत नहीं हुई। अकोला संभाग में पांच नए मामले मिले जबकि नागपुर संभाग में 15 मामले सामने आए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\