देश की खबरें | झारखंड में कोरोना के 32 नये मामले, गुमला में एक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1793 हो गयी है।

जियो

रांची, 15 जून झारखंड में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 32 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1793 हो गयी है।

राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के भी चार कर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गये जबकि गुमला में एक संक्रमित की मौत हो गयी। राज्य में अब तक कोरोना वायरस के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर नौ हो गयी।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने सभी कोरोना अस्पतालों के कोविड वॉर्ड में CCTV कैमरा लगाने के लिए आदेश दिया: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले 24 घंटों में 32 नये मामले दर्ज किये गये जिन्हें मिलाकर राज्य में अब तक कुल 1793 लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। वहीं गुमला में एक बुजुर्ग की मौत हो गयी।

रिपोर्ट में बताया गया है कि रांची में छह नये संक्रमित पाये गये हैं और उनमें से चार राजेन्द्र आयुर्विग्यान संस्थान (रिम्स) के कर्मी हैं।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का कहर जारी, राज्य में अब तक एक दिन में सबसे ज्यादा 178 लोगों की मौतें, मरने वालों की संख्या बढ़कर 4128 पहुंची, 110744 लोग संक्रमित.

राज्य में 1793 संक्रमित लोगों में से 1479 प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से वापस अपने घरों को लौटे हैं। अबतक 1000 मरीज ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 784 संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में जारी है।

पिछले 24 घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल 2470 नमूनों की जांच हुई जिनमें 32 संक्रमित पाये गये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट