देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले आए सामने, दो और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,81,730 हो गई, जिनमें से दो और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,515 हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

हैदराबाद, 21 दिसंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 316 नए मामले सामने आने के बाद राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 2,81,730 हो गई, जिनमें से दो और लोगों की मौत होने के कारण कुल मृतक संख्या बढ़कर 1,515 हो गई।

राज्य सरकार ने सोमवार को यह जानकारी दी।

राज्य सरकार ने एक बुलिटेन में रविवार रात आठ बजे तक के आंकड़ों की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) में सर्वाधिक नए मामले सामने आए। जीएचएमसी में 86 और लोग संक्रमित पाए गए। इसके बाद रंगारेड्डी में 30 और मेडचल मल्काजगिरि में 22 नए मामले सामने आए है।

उन्होंने बताया कि 6,590 मरीजों का उपचार चल रहा है और रविवार को 32,714 नमूनों की जांच की गई। अभी तक कुल 64.75 लाख से अधिक नमूनों की जांच की जा चुकी है।

बुलिटेन के अनुसार, प्रति 10 लाख आबादी में से करीब 1.74 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।

राज्य में संक्रमण के कारण मृत्युदर 0.53 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 1.5 प्रतिशत है।

तेलंगाना में संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.12 प्रतिशत है, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर यह दर 95.5 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\