पाकिस्तान में दर्दनाक हादसा, बस और ट्रक में जोरदार टक्कर में 30 यात्रियों की मौत, 74 घायल

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में एक राजमार्ग पर सोमवार को एक यात्री बस की ट्रक से हुई टक्कर में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए

सड़क दुर्घटना I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

लाहौर: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के डेरा गाजी खान जिले में एक राजमार्ग पर सोमवार को एक यात्री बस की ट्रक से हुई टक्कर में कम से कम30  लोगों की मौत हो गई और 60 से अधिक लोग घायल हो गए. अधिकारियों ने बताया कि बस सियालकोट से राजनपुर जा रही थी, तभी वह डेरा गाजी खान जिले के ताउनसा बाइपास के पास इंडस राजमार्ग पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई. डेरा गाजी खान जिला लाहौर से करीब 430 किलोमीटर दूर स्थित है. बस में अधिकतर श्रमिक सवार थे, जो जो ईद-उल-अजहा मनाने के लिए अपने गृहनगर जा रहे थे.

घायलों को एक निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया. अस्पताल के चिकित्साकर्मियों ने बताया कि 18 लोगों की अस्पताल पहुंचने से पहले मौत हो चुकी थी. पाकिस्तान के सूचना एवं प्रसारण मंत्री फवाद चौधरी ने पुष्टि की कि डेरा गाजी खान के पास दुर्घटना में कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई. उन्होंने सार्वजनिक वाहन चालकों से सावधानी से वाहन चलाने की अपील की. 'जियो न्यूज' की खबर में जिला आपात बचाव अधिकारी डॉक्टर नय्यर आलम के हवाले से कहा कि गया है कि बस में 75 यात्री सवार थे. यह भी पढ़े: Shoaib Malik Safe! पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक का हुआ एक्सीडेंट, कार ट्रक से टकराई

खबर के अनुसार दुर्घटना में 31 लोगों की मौत हो गई जबकि 60 से अधिक लोग घायल हो गए। सभी घायलों को टीचिंग अस्पताल भेजा गया है. एक पुलिस अधिकारी ने एक घायल यात्री के हवाले से बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि बस चालक को झपकी आ गई थी और इस दौरान उसने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिससे हादसा हुआ.

पंजाब के मुख्यमंत्री उस्मान बुजदार ने घटना पर दुख जताया, लेकिन पीड़ितों के लिए किसी मुआवजे की घोषणा नहीं की. इसके अलावा गृह मंत्री शेख राशिद, पंजाब के मुख्यमंत्री की विशेष सलाहकार फिरदौस आशिक अवान और नेशनल असेंबली में नेता प्रतिपक्ष शाहबाज शरीफ ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड