देश की खबरें | मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले, चार की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,12,781 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

भोपाल, आठ फरवरी मध्य प्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3,083 नए मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 10,12,781 हो गई। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में प्रदेश में चार लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है और इसे मिलाकर राज्य में अब तक कुल 10,668 लोगों ने इस बीमारी से जान गंवाई है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के इंदौर में 335 और भोपाल में 610 नए मामले दर्ज किए गए।

ये दोनों जिले इस बीमारी से प्रदेश में सबसे अधिक प्रभावित हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में वर्तमान में 37,143 मरीज उपचाराधीन हैं और पिछले 24 घंटों में 6,527 लोगों के स्वस्थ होने से राज्य में इस बीमारी को अब तक 9,64,970 लोग मात दे चुके हैं।

अधिकारी ने बताया कि राज्य में मंगलवार को 1,18,590 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई और अब तक कुल 11,13,69,751 खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

Team India vs England 2nd Semi Final Match: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मैचों में 3 बार जीती है टीम इंडिया, मेन इन ब्लू के प्रदर्शन पर एक नजर

\