देश की खबरें | कर्नाटक में कोविड-19 के 3,014 नए मरीज सामने आए, 28 और की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 3,014 नए मरीजों के सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 8,23,412 हो गई है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, 31 अक्टूबर कर्नाटक में शनिवार को कोविड-19 के 3,014 नए मरीजों के सामने आने के साथ ही राज्य में अब तक महामारी की चपेट में आए लोगों की संख्या बढ़कर 8,23,412 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि इस अवधि में 28 और कोविड-19 मरीजों की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर अबतक राज्य में 11,168 लोगों की जान संक्रमण से जा चुकी है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: जेपी नड्डा ने RJD पर साधा निशाना, कहा- बिहार से 20 लाख लोगों के पलायन की जिम्मेदार पार्टी 10 लाख नौकरियां कैसे देगी.

विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को 7,468 लोगों को संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई। इसके साथ ही प्रदेश में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7,57,208 हो गई है।

बुलेटिन के मुताबिक इस समय कर्नाटक में 55,017 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से 956 गहन चिकित्सा इकाई में भर्ती हैं।

यह भी पढ़े | गुजरात में आज कोरोना 935 नए मामले, 5 की मौत: 31 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

स्वास्थ्य मंत्री डॉ.के सुधाकर ने ट्वीट किया, ‘‘ 3,014 नए मामलों के मुकाबले 7,468 मरीज ठीक हुए हैं। यह लगातार 17वां दिन है जब नए मरीजों के मुकाबले ठीक होने वाले मरीजों की संख्या अधिक है।’’

बुलेटिन के मुताबिक, शनिवार को अकेले बेंगलुरु शहर में 1,621 नए मामले और 17 मौतें दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि हासन में 173, मैसुरु में 161, विजयपुर में 122, दक्षिण कन्नड में 95, मांड्या में 89, बेल्लारी में 70, चित्रदुर्ग में 59 और तुमकुरु में 53 नए मामले सामने आए हैं।

बुलेटिन के मुताबिक, बेल्लारी-मैसुरु में दो-दो और दक्षिण कन्नड, धारवाड, कोलार, रामनगर, शिमोगा, तुमकुरु और विजयपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है।

बुलेटिन के मुताबिक, गत 24 घंटे में 81,128 जांच आरटी-पीसीआर पद्धति से करने के साथ कुल 1,01,556 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अबतक 79.06 लाख नमूनों की जांच की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मुकाबले का लुफ्त

Mahashivratri 2026 Wishes: महाशिवरात्रि के इन भक्तिमय हिंदी Quotes, WhatsApp Messages, GIF Greetings के जरिए दें पर्व की शुभकामनाएं

\