देश की खबरें | 3000 मीटर स्टीपलचेस राष्ट्रीय रिकार्डधारी साबले ने 5000 मीटर में रिकॉर्ड बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के शीर्ष धावक अविनाश साबले ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में चल रही साउंड रनिंग ट्रैक मीट में पुरूषों के 5000 मीटर वर्ग में 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।

नयी दिल्ली, सात मई भारत के शीर्ष धावक अविनाश साबले ने अमेरिका के कैलिफोर्निया में चल रही साउंड रनिंग ट्रैक मीट में पुरूषों के 5000 मीटर वर्ग में 30 साल पुराना राष्ट्रीय रिकॉर्ड तोड़ा ।

साबले के नाम 3000 मीटर स्टीपलचेस का राष्ट्रीय रिकॉर्ड है । तोक्यो ओलंपिक खेल चुके साबले ने अमेरिका में 13 मिनट 25.65 सेकंड का समय निकाला और 12वें स्थान पर रहे ।

महाराष्ट्र के बीड जिले के 27 वर्षीय इस सैनिक ने बहादुर प्रसाद का 13 मिनट 29.70 सेकंड का रिकॉर्ड तोड़ा जो उन्होंने 1992 में बर्मिंघम में बनाया था ।

तोक्यो ओलंपिक में 1500 मीटर का स्वर्ण पदक जीतने वाले नॉर्वे के जैकब इंजेब्रिटसेन ने 13 मिनट 02.03 सेकंड में रेस जीती ।

साबले अमेरिका के यूजीन में 15 से 24 जुलाई तक होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं ।

भारतीय एथलेटिक्स के मुख्य कोच राधाकृष्णन नायर ने कहा ,‘‘ हम अविनाश को 3000 और 5000 मीटर दोनों स्पर्धाओं में एशियाई खेलों में उतारने की सोच रहे हैं ।’’

चीन के हांगझोउ में 10 से 15 सितंबर तक होने वाले एशियाई खेल कोरोना मामले बढने के कारण अनिश्चितकाल के लिये स्थगित कर दिये गए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड