देश की खबरें | 3000 मीटर स्टीपलचेसर साबले सत्र की पहली डायमंड लीग में भाग लेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 3000 मीटर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले चीन के शियामेन में 26 अप्रैल को होने वाली सत्र की पहली डायमंड लीग में भाग लेंगे जिसमें मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन मोरक्को के सूफियाने अल बक्काली भी खेलेंगे ।

नयी दिल्ली, 17 अप्रैल राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी 3000 मीटर स्टीपलचेस खिलाड़ी अविनाश साबले चीन के शियामेन में 26 अप्रैल को होने वाली सत्र की पहली डायमंड लीग में भाग लेंगे जिसमें मौजूदा ओलंपिक और विश्व चैम्पियन मोरक्को के सूफियाने अल बक्काली भी खेलेंगे ।

पेरिस ओलंपिक और विश्व चैम्पियनशिप के कांस्य पदक विजेता कीनिया के अब्राहम किबिवोत भी इसमें नजर आयेंगे जिन्होंने 2022 राष्ट्रमंडल खेलों में साबले को हराकर स्वर्ण पदक जीता था ।

साबले पिछले साल सितंबर में डायमंड लीग फाइनल के बाद पहली बार खेल रहे हैं । डायमंड लीग फाइनल में वह आठ मिनट 17.09 सेकंड का समय निकालकर नौवे स्थान पर रहे थे ।

30 वर्ष के साबले पेरिस ओलंपिक में आठ मिनट 14 . 18 सेकंड के समय के साथ 11वें स्थान पर रहे थे ।

वह पेरिस ओलंपिक के टाइमिंग के आधार पर सितंबर में तोक्यो में होने वाली विश्व चैम्पियनशिप के लिये क्वालीफाई कर चुके हैं ।

वह कोच्चि में 21 से 24 अप्रैल तक होने वाली फेडरेशन कप राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग नहीं लेंगे जो कोरिया में अगले महीने होने वाली एशियाई चैम्पियनशिप में चयन के लिये आखिरी टूर्नामेंट है ।

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने एशियाई चैम्पियनशिप में चयन के लिये सभी खिलाड़ियों का फेडरेशन कप में खेलना अनिवार्य कर दिया है । इसमें उन्हें ही छूट मिली है जो विदेश में प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं या अभ्यास कर रहे हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज