विदेश की खबरें | यूक्रेन के मारियुपोल में थिएटर पर हवाई हमले में 300 लोग मारे गये थे: अधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. टेलीग्राम चैनल पर प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शहर सरकार ने बताया कि मृतक संख्या ‘‘लगभग 300’’ थी।

टेलीग्राम चैनल पर प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से शहर सरकार ने बताया कि मृतक संख्या ‘‘लगभग 300’’ थी।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि क्या आपातकालीन कर्मचारियों ने मौके का पूरा मुआयना कर लिया था और प्रत्यक्षदर्शियों को मौके के आंकड़े के बारे में कैसे पता चला।

हवाई हमले के तुरंत बाद, यूक्रेनी संसद के मानवाधिकार आयुक्त लुडमिला डेनिसोवा ने कहा था कि 1,300 से अधिक लोग इमारत में शरण लिए हुए हैं।

इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने देश से अपनी सैन्य रक्षा बनाए रखने का आग्रह किया।

उन्होंने बृहस्पतिवार की रात अपने वीडियो संबोधन में कहा, ‘‘हमारी रक्षा के हर दिन के साथ, हम उस शांति के करीब पहुंच रहे हैं जिसकी हमें बहुत आवश्यकता है। हम एक मिनट के लिए भी नहीं रुक सकते, क्योंकि हर मिनट हमारी किस्मत, हमारा भविष्य तय करता है कि हम जिएंगे या नहीं।’’

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\