देश की खबरें | दिल्ली के अस्पतालों में 30 प्रतिशत कोविड-19 मरीज बाहर के हैं: जैन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि शहर के अस्पतालों में भर्ती कोविड​​-19 के 30 फीसदी मरीज दूसरे राज्यों के हैं और उनमें से ज्यादातर निजी अस्पतालों के आईसीयू में हैं।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 सितंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने सोमवार को कहा कि शहर के अस्पतालों में भर्ती कोविड​​-19 के 30 फीसदी मरीज दूसरे राज्यों के हैं और उनमें से ज्यादातर निजी अस्पतालों के आईसीयू में हैं।

उन्होंने कहा कि रोगियों की संख्या में वृद्धि के बीच, दिल्ली सरकार ने राज्य के बाहर से आए मरीजों की मौत का आंकड़ा अलग से इकट्ठा करने का फैसला किया है।

यह भी पढ़े | Vikas Dubey Encounter: विकास दुबे के राइट हैंड रहे अमर दुबे की पत्नी खुशी का केस लड़ेगी ब्राह्मण महासभा, परिजनों से मिले संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र नाथ त्रिपाठी.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में देश में सबसे कम मृत्यु दर है।

पिछले 10 दिनों के आंकड़ों के आधार पर, दिल्ली में मृत्यु दर 0.77 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | 2 Women Officer On Warships: भारतीय नौसेना की ऐतिहासिक पहल, युद्धपोत पर पहली बार दो महिला अफसरों की तैनाती, जानें कौन है रीति सिंह और कुमुदिनी त्‍यागी.

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दिल्ली के अस्पतालों में भर्ती होने वाले लगभग 30 फीसदी कोविड​​-19 मरीज महानगर से बाहर के हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘बाहर से आने वाले लोग निजी अस्पतालों को प्राथमिकता देते हैं। वे पहले से ही अपना मन बना लेते हैं और सीधे इन चार-पांच अस्पतालों में जाते हैं, जिनके बारे में उन्होंने सुना होता है... जैसे कि मैक्स, अपोलो और फोर्टिस इत्यादि। यही वजह है कि उन अस्पतालों में आईसीयू के बिस्तर भरे हुए हैं।

उन्होंने कहा, "उनमें से ज्यादातर निजी अस्पतालों में आईसीयू बेड पर हैं। दिल्ली के अस्पतालों में ऐसे 1,500 मरीज भर्ती हैं।"

हालांकि, मंत्री ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली में लगभग 1,000 आईसीयू बेड उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों में लगभग 1,500 गैर-आईसीयू बेड और 500 से अधिक आईसीयू बेड जोड़े गए हैं।

उन्होंने कहा, "खाली बेड की संख्या दिल्ली कोरोना ऐप पर उपलब्ध है... कुछ भी छुपाया नहीं जा रहा है।’’

जैन ने कहा कि बाहर के रोगियों की मृत्यु से संबंधित आंकड़े अलग से एकत्र किए जा रहे हैं। पहले ऐसा नहीं होता था।

मंत्री ने यह भी कहा कि प्लाज्मा की कोई कमी नहीं है। जरूरत पड़ने पर वे इसे लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान से प्राप्त कर सकते हैं।

रविवार को दिल्ली में कोविड-19 के मामलों की संख्या 2,46,711 हो गई, जबकि मृतकों की संख्या 4,982 हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी